AD

Monday, 16 June 2025

दुनिया की सबसे ख़तरनाक पर्यटन स्थलों की सूची 🧵

1. स्नेक आइलैंड, ब्राज़ील 🐍☠️
यह द्वीप हजारों गोल्डन लांसहेड वाइपर (Golden Lancehead Vipers) का घर है — ये दुनिया के सबसे ज़हरीले साँपों में से एक हैं। इनका ज़हर इंसान को कुछ ही मिनटों में मार सकता है।

सरकार ने आम लोगों के लिए यहां जाना पूरी तरह प्रतिबंधित कर रखा है।

यहां सिर्फ वैज्ञानिक या शोधकर्ता ही विशेष अनुमति के साथ जा सकते हैं… और वो भी सुरक्षा इंतज़ामों के साथ।
2. डेथ वैली, नेशनल पार्क, अमेरिका ☠️🔥
यह दुनिया की सबसे गर्म जगहों में से एक है। 1913 में यहाँ का तापमान 56.7°C रिकॉर्ड किया गया था जो अब तक का सबसे अधिक माना जाता है।

यहाँ का वातावरण इतना शुष्क और गर्म है कि इंसान का शरीर कुछ ही घंटों में डीहाइड्रेट होकर जवाब दे सकता है।

3. विल्लारिका ज्वालामुखी, चिली 🌋🔥
विल्लारिका एक सक्रिय ज्वालामुखी है, जो चिली में स्थित है। यह दुनिया के सबसे ख़तरनाक ज्वालामुखियों में से एक माना जाता है। इसकी गहराई में उबलता हुआ लावा लगातार सक्रिय रहता है।

इसके बावजूद हर साल हजारों पर्यटक यहां आते हैं, और कई तो ज्वालामुखी की चोटी तक चढ़कर, उबलते लावे के ऊपर खड़े होकर फोटो खिंचवाते हैं।
लेकिन एक गलती, एक फिसलन, या अचानक विस्फोट — और ज़िंदगी खत्म।

यह जगह जितनी रोमांचक है, उतनी ही मौत के करीब भी।

4. माउंट एवरेस्ट, नेपाल 🏔️❄️
दुनिया की सबसे ऊँची चोटी — माउंट एवरेस्ट (8,848.86 मीटर) — हर पर्वतारोही का सपना होती है। एक साफ दिन में चोटी से दिखने वाला 360 डिग्री का नज़ारा वाकई स्वर्ग जैसा लगता है।

अब तक 300 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, और कई के शव आज भी वहीं हैं – बर्फ में जमे हुए।

5. ट्रोलटुंगा, नॉर्वे 🇳🇴🪨
ट्रोलटुंगा (Trolltunga) यानी “ट्रोल की जीभ”, नॉर्वे की सबसे शानदार और रोमांचक चट्टानों में से एक है। यह चट्टान एकदम हवा में बाहर निकली हुई है, जो 700 मीटर (2300 फीट) गहरी खाई के ऊपर लटकी है।

यहाँ से नीचे झाँकना ही दिल दहला देने वाला होता है,
फिर भी पर्यटक यहाँ खड़े होकर खतरनाक पोज़ में फोटो खिंचवाते हैं — बिना किसी रेलिंग या सुरक्षा के।

जरा सी फिसलन, एक गलती, और सीधा मौत की गोद में गिरना तय।

6. क्या आप ‘क्जेरागबोल्टेन’ पर खड़े होंगे? 🇳🇴🪨☠️
क्जेरागबोल्टेन (Kjeragbolten) दुनिया का सबसे खतरनाक पत्थर माना जाता है। यह एक विशाल चट्टान है जो दो पहाड़ों के बीच में 984 मीटर (3,228 फीट) ऊँचाई पर फंसी हुई है और नीचे है सीधी खाई।

पर्यटक यहां पहुंचकर इस पत्थर पर खड़े होकर फोटो खिंचवाते हैं बिना किसी रस्सी या सुरक्षा के।

कोई रेलिंग नहीं, कोई बैरियर नहीं – बस ज़रा सी फिसलन और सीधा खाई में गिरना।

यह पत्थर जितना वायरल है, उतना ही वायरल खतरा भी है।

No comments:

Post a Comment